Search
Close this search box.

स्वतन्त्रता सेनानी यमुना प्रसाद सिंह के 120वी जयंती समारोह पूर्वक मनाई गई

  • वकालत को छोड़ कर सविनय अवज्ञा, नमक सत्याग्रह,अंग्रेज भारत छोड़ो आंदोलन में कई बार जेल गए।

न्यूज4बिहार:अमनौर प्रखण्ड के धरहरा खुर्द पंचायत भवन परिसर में बुधवार को स्वतंत्रता सेनानी यमुना प्रसाद सिंह किं120 वी जयंती समारोह आयोजित किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व प्राचार्य अम्बिका राय ने किया।समारोह में सैकड़ो शिक्षाविद जनप्रतिनिधि बुद्धिजीवी शामिल हुए।
कार्यक्रम का शुभारंभ बिधायक कृष्ण कुमार सिंह मंटू,बैज्ञानिक विजय अवधेश सिंह,मुखिया प्रतिनिधि दिलीप सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।आये अतिथियो ने बारी बारी से यमुना बाबू के तैल चित्रों पर मालार्पण किया।इसके पश्चात पंचायत भवन के सौंदर्य करण और यात्री विश्राम गृह का फीता काटकर उदघाटन किया गया।मुखिया ने आए अतिथियो को अंगवस्त्र फूल माला से सम्मानित किया।कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए बिधायक कृष्ण कुमार सिंह मंटू ने यमुना बाबू के ब्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हमारे पूर्वजों ने जो हमारे लिए कार्य कर गए हम सभी को उनके पथ कार्यो का अनुकरण करना चाहिए।जिससे आने वाला पीढ़ी को सबकुछ ज्ञात हो सके।बैज्ञानिक बिजय अवधेश सिंह ने कहा कि हमारे पिता बच्चपन से मेधावी छात्र थे।गाँधी जी के आह्वान पर चलती हुई वकालत को छोड़ कर सविनय अवज्ञा, नमक सत्याग्रह,अंग्रेज भारत छोड़ो आंदोलन में कई बार जेल गए।प्राचार्य प्रेम रंजन सिंह ने कहा कि आज के युवा पीढ़ी भटक गए है।उनके पास डिग्री की कोई कमी नही पर संस्कार संस्कृति अध्ययन का घोर अभाव है।पहले लोग अधिक संख्या में अशिक्षित थे पर विद्वानों का कद्र करते थे,तभी तो यमुना बाबू जैसे स्वतन्त्रता सेनानी को नेता चुना था।पूर्व प्राचार्य देवेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि यमुना बाबू पंचायत के प्रथम मुखिया बने बिधायक रहे आजीवन विधान परिषद के सदस्य रहकर राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाया।इस मौके जदयू नेता बैजनाथ सिंह विकल, ब्रह्मानंद पांडेय,,पूर्व मुखिया विजय कुमार विद्यार्थी, योगेन्द्र सिंह,पूजा कुमारी,समाजसेवी लालती देवी,शिक्षक अल्पना कुमारी,मुखिया सुदिश सिंह,संजय साह सत्येंद्र राम,मुखिया प्रतिनिधि मुनचुन सिंह दिलीप साह सरोज पासवान भाजपा नेता रामेश्वर सिंह।पैक्स अध्यक्ष गणेश सिंह सरपंच प्रतिनिधि मनोज सिंह समेत सैकड़ो लोग मौजूद थे।

Leave a Comment