मशरक में 16 केवीए का ट्रांसफार्मर चोरी, प्राथमिकी दर्ज।

न्यूज4बिहार:मशरक थाना क्षेत्र के सिसई गांव में ग्वासकर सिंह के दलान के आंगे लगे 16 केवीए का ट्रांसफार्मर चोरी होने की प्राथमिकी सोमवार को थाना में कनीय विधुत आपूर्ति अभियंता अभिषेक कुमार ने दर्ज कराई। दर्ज प्राथमिकी में बताया गया है कि सिसई गांव में ग्वासकर सिंह के दालान के आगे लगा 16 केवीए का ट्रांसफार्मर चोरी जैसे ही उन्हें चोरी सबंधी सूचना मिली तो वह मौके पर पहुंचे और गांव वासियों से पूछताछ की पर चोरों संबंधी कोई जानकारी नहीं मिली। चोरी की घटना से 10 उपभोक्ताओं की विधुत आपूर्ति ठप्प हो गई जिसमें विभाग को 29498 रुपए का नुकसान हुआ है। उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस में दे दी। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।

One Response

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *