अमनौर(सारण)भाजपा के विरुद्ध जदयू कार्यकर्ताओ द्वारा अमनौर में सतकर्ता एवं जागरूकता मार्च निकाली गई।मंगलवार को जदयू अध्यक्ष राज कुमार कुशवाहा के नेतृत्व में कार्यकर्ता कर्पूरी ठाकुर के आदम कद पर मालार्पण कर मार्च में तब्दील हो गए।भाजपा भगाओ देश बचाओ,नरेंद्र मोदी मुर्दाबाद, हिन्दू मुस्लिम सिख ईसाई हमसब आपस मे है भाई भाई का नारा लगाते हुए अमनौर बाजार का भ्रमण किया।इस दौरान जदयू के वरिष्ठ नेता बैधनाथ सिंह विकल ने कहा कि भाजपा विकास विरोधी पार्टी है।जबसे केंद्र में भाजपा की सरकार बनी, भाजपा द्वारा देश भर में सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की साजिश रची जा रही है।बढ़ती महंगाई बेरोजगारी शिक्षा गरीबी से भाजपा को कोई मतलब नही है,हिन्दू,मुस्लिम,मंदिर,मस्जिद के नाम पर अशांति फैलाया जा रहा हैजिसका पर्दाफाश करने के लिए सतकर्ता एवं जागरूकता मार्च निकाली गई।इस मौके पर मुख्य रूप से ,राहुल सिंह,भानु प्रताप सिंह,सुनील सिंह कश्यप,अमरेन्द्र सिंह कश्यप,रामायण सिंह,दीपू सिंह,उजव्वल सिंह,शनि कुमार,देवानंद राय,देवेंद्र सिंह, समेत दर्जनों लोग मौजूद थे










