रांची : अधिवक्ता राजीव कुमार को फिलहाल जमानत के लिए अभी और इंतजार करना होगा शनिवार को उनकी जमानत याचिका पर रांची ईडी की स्पेशल कोर्ट में सुनवाई हुई सुनवाई के दौरान ईडी की ओर से एक बार फिर जवाब दाखिल करने के लिए समय मांगा गया ईडी की ओर से उपस्थित विशेष लोक अभियोजक शिव कुमार (काका) की ओर से आग्रह किया गया कि जवाब दायर करने के लिए समय दिया जाए ईडी के अधिवक्ता के आग्रह को स्वीकार करते हुए जवाब देने के लिए एक सप्ताह का समय दिया है अब हाईकोर्ट के वकील राजीव कुमार की बेल पर 29 सितंबर को सुनवाई होगी!
रांची : झारखंड में अवैध खनन मामले की जांच कर रही ईडी ने विशेष अदालत को बताया है कि उसने झारखंड के मुखिया हेमंत सोरेन के प्रतिनिधि पंकज मिश्रा के चार खातों को फ्रीज कर दिया है उन खातों में 83.98 लाख रुपये जमा हैं जिस वक्त अवैध खनन चरम पर था, उस दौरान उसके बैंक खातों में बेहिसाब नकदी जमा हुई थी ईडी ने अदालत को यह भी बताया है कि इसी साल 8 जुलाई को पंकज मिश्रा के ठिकानों पर छापामारी की गई थी इस दौरान ईडी ने एक सीलबंद लिफाफा बरामद किया जिसमें एक और दो चेक बुक हैं जिसमें हस्ताक्षर किया हुआ है 31 ब्लैंक चेक बरामद हुए हैं जो बैंक ऑफ इंडिया, साहिबगंज में गंगाप्रसाद शाखा के है पासबुक और चेकबुक हेमंत सोरेन के नाम से हैं पंकज मिश्रा के खातों में 8.51 करोड़ रुपए आए इस प्रकार 10 वर्षों में पंकज मिश्रा के खातों में 10 करोड़ रुपये से अधिक जमा हुए!
रांची : झारखंड में सरकार गिराने की साजिश से जुड़े केस में बेरमो के कांग्रेस विधायक कुमार जयमंगल उर्फ अनूप सिंह ने कोलकाता के साल्ट लेक स्थित एमएलए कोर्ट में अपना बयान दर्ज कराया है इस मामले में कांग्रेस के तीन विधायक इरफान अंसारी, राजेश कच्छप और नमन विक्सल कोनगाड़ी आरोपित हैं अनूप सिंह ने आरोप लगाया था कि सरकार को अस्थिर करने के लिए विधायकों ने उन्हें 10 करोड़ रुपये और मंत्री पद का आफर दिया था उल्लेखनीय है कि तीनों विधायक दो माह पहले कोलकाता में 49 लाख रुपये के साथ पकड़े गए थे कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम ने तीनों विधायकों को निलंबित कर दिया है इनके खिलाफ विधानसभा अध्यक्ष को दल-बदल मामले में शिकायत की गई है आलम ने तीनों की विधानसभा की सदस्यता रद करने की मांग की है इस मामले की स्पीकर न्यायाधिकरण में सुनवाई चल रही है।
रांची : झारखंड मे जारी राजनीतिक अस्थिरता के दौर में राज्य के मुखिया हेमंत सोरेन की विधायकी रहेगी या जाएगी, इस पर सस्पेंस बना हुआ है ईसी बिच आज हमनें राज्यपाल रमेश बैस से पुछा कि हेमंत सरकार रहेगी कि जायेगी इसी बीच राज्यपाल रमेश बैस से चुनाव आयोग की सिफारिश से जुड़ा सवाल भी किया, तब उन्होंने बड़े मजाकिया लहजे में जवाब दिया गवर्नर ने कहा कि चुनाव आयोग से आया लिफाफा ऐसा चिपका है कि खुल ही नहीं रहा है और ये कहते हुए वो वहां से मुस्कुराते हुए निकले गए!










