राजद के परिचर्चा कार्यक्रम को सफल बनाने को समीक्षा बैठक 

News4Bihar/सारण: तरैया प्रखंड के शाहनेवाजपुर गांव स्थित पूर्व मुखिया प्रतिनिधि मो. आजाद उर्फ टनटन के आवास सह राजद कार्यालय पर शनिवार को राजद कार्यकर्ताओं की समीक्षा बैठक हुई। आगामी 08 मई को प्रदेश कमिटी के द्वारा सामाजिक न्याय परिचर्चा में राजद के वरीय नेता तरैया विधानसभा स्तरीय परिचर्चा करेंगे। उक्त परिचर्चा में अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को शामिल होने का पूर्व विधायक मुद्रिका प्रसाद राय ने आह्वान किया। पूर्व विधायक श्री राय ने तीनों प्रखंड में कार्यकर्ताओं के साथ अलग – अलग समीक्षा बैठक की और आगामी 08 मई को प्रदेश कमिटी के द्वारा सामाजिक न्याय में तरैया विधानसभा स्तरीय परिचर्चा अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की। बैठक में मुख्य रूप से मिथिलेश राय, बीर बहादुर राय, अखिलेश यादव, मो आजाद उर्फ टनटन, रघुवंश यादव, हरेन्द्र राय, टेनी खान समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *