बांकीपुर के नए विधायक प्रशांत किशोर ने ली शपथ, विधानसभा अध्यक्ष ने दी शुभकामनाएं

News4Bihar | पटना। बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में जीत दर्ज करने के बाद प्रशांत किशोर ने सोमवार को बिहार विधानसभा सदस्य के रूप में शपथ ली। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने अपने कार्यालय कक्ष में उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

शपथ ग्रहण के बाद विधानसभा अध्यक्ष ने प्रशांत किशोर को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की। उन्होंने कहा कि जनता द्वारा चुने गए प्रत्येक जनप्रतिनिधि की लोकतंत्र में अहम भूमिका होती है।

डॉ. प्रेम कुमार ने कहा कि जनप्रतिनिधियों को अपने क्षेत्र की जनता की समस्याओं और आकांक्षाओं को विधानसभा के माध्यम से मजबूती से उठाना चाहिए तथा बिहार के विकास में सकारात्मक योगदान देना चाहिए।

प्रशांत किशोर के शपथ ग्रहण के दौरान विधानसभा सचिवालय की प्रभारी सचिव सहित कई वरीय पदाधिकारी एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।

अब बांकीपुर की आवाज सदन में—प्रशांत किशोर की विधानसभा में औपचारिक एंट्री, शपथ के साथ नई जिम्मेदारी की शुरुआत।