धार्मिक स्थलों की यात्रा के दौरान लापता हुई महिला।

रूपेश मिश्रा, कटिहार। जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के बेलवा गांव निवासी मीरा देवी धार्मिक स्थलों की यात्रा के दौरान लापता हो गई हैं। परिजनों के अनुसार, मीरा देवी मथुरा, लखनऊ आदि धार्मिक स्थलों की यात्रा करने के क्रम में गुम हो गई हैं। काफी खोजबीन के बावजूद उनका कोई पता नहीं चल सका है।

लापता महिला के परिजनों ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी को मीरा देवी के संबंध में कोई जानकारी मिले तो तत्काल दिए गए मोबाइल नंबरों पर संपर्क कर सूचना दें।

नाम: मीरा देवी

पता: ग्राम एवं डाकघर बेलवा, जिला कटिहार (बिहार)

संपर्क नंबर: 8405957638, 6206271151