रूपेश मिश्रा, (कटिहार) कुर्सेला थाना पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए नवाबगंज मिलकी मोड़ स्थित यात्री शेड के पास से 1.258 किलो गांजा के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार दोनों आरोपी पूर्णिया जिले के टिकापट्टी थाना क्षेत्र के सिभरा गांव के रहने वाले हैं।
पुलिस के अनुसार, 23 सितंबर को थानाध्यक्ष को सूचना मिली थी कि यात्री शेड के पास गांजे की खरीद-बिक्री की जा रही है। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर छापेमारी की। इस दौरान दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर तलाशी ली गई। उनके पास मौजूद झोले से 1.258 किलो गांजा बरामद हुआ।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रोहित कुमार (28) और विलाश मंडल (50) के रूप में हुई है। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर पुलिस ने आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।









