रूपेश मिश्रा, (कटिहार)। जिले में बाढ़ की स्थिति के बीच राहत शिविरों में रह रहे प्रभावित लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए चिकित्सा कैंप लगाए जा रहे हैं। कैंप में चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों की टीम द्वारा बाढ़ पीड़ितों की स्वास्थ्य जांच कर आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।
चिकित्सा शिविर में सर्दी, बुखार, पेट दर्द, त्वचा संबंधी समस्या सहित अन्य बीमारियों से पीड़ित लोगों का इलाज किया जा रहा है। साथ ही लोगों को साफ-सफाई, शुद्ध पेयजल और बाढ़ के दौरान होने वाली बीमारियों से बचाव को लेकर आवश्यक जानकारी भी दी जा रही है। स्वास्थ्य विभाग की टीम राहत शिविरों में लगातार निगरानी बनाए हुए है, ताकि बाढ़ प्रभावित लोगों को समय पर चिकित्सा सुविधा मिल सके।










