रूपेश मिश्रा, (कटिहार)आजमनगर (कटिहार)। अपराध नियंत्रण एवं फरार आरोपितों की गिरफ्तारी को लेकर आजमनगर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 7 एनबीडब्ल्यू (NBW) वारंटियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार सभी वारंटी लंबे समय से न्यायालय द्वारा जारी गैर-जमानती वारंट (NBW) के मामले में फरार चल रहे थे। पुलिस टीम ने अभियान चलाकर अलग-अलग स्थानों से सभी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर सभी आरोपितों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस की इस कार्रवाई से फरार वारंटियों में हड़कंप मचा हुआ है।










