कटिहार। जिला पदाधिकारी के आदेश के आलोक में कटिहार मद्य निषेध टीम ने जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों और रेलवे स्टेशनों पर छापेमारी कर शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। अभियान के दौरान कुल 11 अभियोग दर्ज किए गए, जबकि 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। कार्रवाई में एक बाइक के साथ कुल 93.120 लीटर विदेशी शराब एवं बीयर जब्त की गई।
मिली जानकारी के अनुसार, पोठिया थाना क्षेत्र के डूमर में कार्रवाई के दौरान मुन्नी देवी के खिलाफ नामजद तथा एक अज्ञात के विरुद्ध अभियोग दर्ज करते हुए 30 लीटर बीयर बरामद की गई।
वहीं, कटिहार जंक्शन पर कार्रवाई के दौरान माणिकचंद साह के पास से 6.960 लीटर, किरण देवी के पास से 8.850 लीटर तथा राबिया देवी के पास से 5.625 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई।
इसी क्रम में लाभा स्टेशन से पिंकू देवी के पास से 11.500 लीटर बीयर तथा लीला देवी के पास से 11 लीटर बीयर जब्त की गई।
कुरैठा स्टेशन पर संजय कुमार के पास से 6.120 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई। वहीं, एक अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध अभियोग दर्ज करते हुए 10.440 लीटर विदेशी शराब जब्त की गई।
इसके अलावा बलरामपुर थाना क्षेत्र के उफरैल (बालूगंज) में मनीष कुमार को बाइक के साथ 1.125 लीटर तथा सुमन मंडल को 1.500 लीटर विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।
मद्य निषेध टीम की इस कार्रवाई के दौरान कुल 11 मामले दर्ज किए गए, एक बाइक जब्त की गई और 93.120 लीटर विदेशी शराब/बीयर बरामद की गई। कार्रवाई के बाद गिरफ्तार किए गए 9 अभियुक्तों को जेल हाजत भेज दिया गया।
प्रशासन की इस कार्रवाई से शराब के अवैध कारोबार में शामिल लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। मद्य निषेध टीम द्वारा जिले में शराब के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहने की बात कही गई है।
रिपोर्ट: रूपेश मिश्रा, कटिहार










