पुलिस अधीक्षक ने किया सुधानी थाना के नवनिर्मित भवन का शुभ उद्घाटन

रूपेश मिश्रा, कटिहार । जिले के सुधानी थाना के नवनिर्मित भवन का गुरुवार को पुलिस अधीक्षक, कटिहार द्वारा विधिवत शुभ उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर पुलिस पदाधिकारी, पुलिसकर्मी एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

उद्घाटन के बाद पुलिस अधीक्षक ने नवनिर्मित थाना भवन का निरीक्षण कर वहां उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि नए थाना भवन के निर्माण से पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों को बेहतर कार्य वातावरण मिलेगा। साथ ही, आम लोगों को पुलिस से संबंधित सेवाएं प्राप्त करने में भी सुविधा होगी।

नवनिर्मित भवन में पुलिसकर्मियों के लिए बेहतर सुविधाओं के साथ-साथ आमजनों की समस्याओं के त्वरित समाधान की व्यवस्था को मजबूत करने पर जोर दिया गया है। इससे क्षेत्र में पुलिसिंग व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने में मदद मिलने की उम्मीद है।

वहीं, स्थानीय लोगों ने भी सुधानी थाना के नए भवन के निर्माण पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे क्षेत्र की पुलिसिंग व्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण कदम बताया।