News4Bihar | रूपेश मिश्रा | कटिहार। आजमनगर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 621 ग्राम गांजा के साथ एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 25 अगस्त को सूचना मिली थी कि ग्राम बघहर में एक महिला द्वारा अवैध मादक पदार्थ की तस्करी की जा रही है।
सूचना के सत्यापन के बाद थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ग्राम बघहर में छापेमारी की। इस दौरान पुलिस को देखकर एक महिला भागने लगी, जिसे पुलिस बल के सहयोग से पकड़ लिया गया। पूछताछ में महिला की पहचान बोगिया देवी (45 वर्ष), पति उमेश विश्वास, निवासी बघहर, थाना आजमनगर, जिला कटिहार के रूप में हुई।
महिला की विधिवत तलाशी लेने पर उसके पास से 621 ग्राम गांजा बरामद किया गया। इसके बाद पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।










