न्यूज4बिहार/ गोपालगंज : जादोपुर थाना क्षेत्र के चतुरबगहा गांव के समीप पुलिस ने छापेमारी कर एक झोपड़ी के पास रखे गए 66 लीटर शराब को बरामद कर लिया। पुलिस ने बरामद किए गए शराब की खेप के साथ गिरफ्तार आरोपित युवक से पूछताछ के बाद शनिवार को संबंधित न्यायालय में प्रस्तुत किया। जानकारी के अनुसार, जादोपुर थानाध्यक्ष मोहन कुमार निराला को सूचना मिली कि यूपी से शराब की खेप लेकर आने के बाद शराब तस्कर उसे चतुरबगहा गांव में एक झोपड़ी के पास उतार कर उसकी डिलेवरी कर रहे हैं। इस सूचना के बाद पुलिस ने छापेमारी करते हुए 66 लीटर शराब के साथ कुचायकोट थाना क्षेत्र के रामपुर माधो गांव निवासी करण कुमार को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपित युवक से पूछताछ के बाद पुलिस उसके इस शराब तस्करी के गिरोह में शामिल अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी अभियान चला रही है।










