न्यूज4बिहार/सिवान : मद्य निषेध की टीम ने विशेष अभियान चलाकर जिले के अलग-अलग जगहों से भारी मात्रा में शराब बरामद की है। इस दौरान दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही एक बाइक व एक स्कार्पियों को भी जब्त किया गया है। जबकि एक तस्कर फरार होने में सफल रहा। मामले में मद्य निषेध निरीक्षण गणेश चंद्र ने बताया कि शराब तस्करों पर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत गुप्त सूचना पर अलग-अलग जगहों पर छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान टीम ने विभिन्न स्थानों से शराब बरामद कर तस्करों को गिरफ्तार किया। – बताया कि पहली छापेमारी मध निषेध टीम द्वारा महाराजगंज में की गई। छापेमारी के दौरान एक व्यक्ति को कुल छह लीटर विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। जबकि दूसरी छापेमारी मध निषेध टीम सदर द्वारा मैरवा थानांतर्गत मैदानिया के समीप की गई। जहां एक बाइक सवार व्यक्ति को आठ कार्टन विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। तीसरी छापेमारी मध निषेध टीम सदर द्वारा पचरूखी थानांतर्गत मोहम्मदपुर मोड़ के समीप की गई। जहां एक स्कॉर्पियो पर लदे कुल सौ कार्टन विदेशी शराब को बरामद किया गया। हालांकि तस्कर फरार होने में सफल रहा।










