•जिला पदाधिकारी की पहल से तत्काल आवेदकों को मिल रही राहत।
• शिकायत पर डीएम ने तत्काल कार्रवाई के दिए थे निर्देश।
News4Bihar/गोपालगंज:जिला पदाधिकारी के जनता दरबार में स्वच्छता कर्मी के चयन नहीं होने का मामला संज्ञान में आते ही डीएम के हस्तक्षेप से फरियादी के चेहरे पर खुशी की लहर दौड़ पड़ी। गौरतलब है कि 17 जनवरी को प्रत्येक
शुक्रवार की भांति डीएम के जनता दरबार में श्री रविन्द्र राम ने बताया कि उन्होंने स्वच्छता कर्मी के पद पर चयन हेतु आवेदन किया था लेकिन किसी कारण उनका चयन अभी तक नहीं हो सका है। साथ ही नियुक्ति पत्र नहीं मिला है। जब उन्हें जिला पदाधिकारी द्वारा नियमित जनता दरबार में परिवाद के त्वरित समाधान का पता चला तो जनता दरबार में आकर उन्होंने इस संबंध में परिवाद दायर किया था। प्रकरण डीएम के संज्ञान में आया और वाद संख्या क्डश्रक 288 पर जिला पदाधिकारी द्वारा तत्काल प्रखंड विकास पदाधिकारी कुचायकोट को आवेदक का नियमानुसार चयन कर नियुक्ति पत्र निर्गत कर राहत देने का निर्देश दिया गया। डीएम के निर्देश पर आवेदक रविन्द्र राम जो कुचायकोट प्रखंड अंतर्गत ग्राम बलिवन रायमल, बलिवन सागर पंचायत के रहने वाले है। बीडीओ कुचायकोट द्वारा त्वरित कार्रवाई एवं चयन की सभी प्रक्रिया को पूर्ण करते हुए आवेदक का चयन 6 फरवरी 2025 को स्वच्छता कर्मी के पद पर चयन कर लिया गया। उल्लेखनीय है कि जिलापदाधिकारी के जनता दरबार में रविन्द्र राम ने अपनी समस्या बताई और मदद की गुहार लगाई। डीएम ने प्रकरण को गंभीरता पूर्वक लिया और जिलापदाधिकारी की पहल पर हुई मदद के लिए लाभुक श्री रविन्द्र राम ने आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वे बड़ी उम्मीद के साथ जनता दरबार में आए थे। जिला पदाधिकारी ने उनकी हर संभव मदद की। जिला पदाधिकारी प्रशांत कुमार सी एच ने कहा कि योग्य लोगों को नौकरी देना सरकार की प्राथमिकता है। सरकारी योजनाओं और परिवादियों के परिवाद पर त्वरित कार्रवाई करना प्रशासन जिम्मेदारी है। जनता दरबार में आने वाले लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु ऐसी पहल की गई है। माननीय मुख्यमंत्री का निर्देश है कि जनता दरबार में आने वाले लोगों को अविलंब राहत पहुँचाई जाए।