News4Bihar/सारण: पारस एचएमआरआइ हॉस्पिटल में 16 व 23 फरवरी रविवार को कैंसर जागरूकता शिविर लगेगा। इसमें सुबह 11 से 4 बजे तक लोगों को कैंसर के लक्षण, स्क्रीनिंग व इलाज के बारे में बताया जायेगा। साथ ही डॉक्टरों की टीम निःशुल्क परामर्श भी देगी। एक हेल्थ टॉक ‘उम्मीद के सितारे’ का भी आयोजन होगा, जिसमें कैंसर से जंग जीत चुके मरीज व उनके परिजन अनुभव सांझा करेंगे। शिविर में डॉ अविनाश कुमार सिंह, डॉ अभिषेक आनंद, डॉ शेखर केसरी, डॉ आरएन टैगोर उपस्थित रहेंगे।










