कन्हैया कुमार सिंह कि रिपोर्ट ।
सारण:मशरक थाना क्षेत्र के तख्त टोला के पास एस एच-90 पर गुरुवार को अनियंत्रित टैक्टर ने साइकिल से कम्प्यूटर क्लास करने जा रही छात्रा को कुचल डाला जिसमें साइकिल सवार छात्रा को बुरी तरह से घायलावस्था में इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मशरक में भर्ती कराया गया। घायल छात्रा की पहचान चरिहारा गांव निवासी छठू पंडित की 16 वर्षीय पुत्री नंदनी कुमारी के रूप में हुई। घटना के बारे में आर्मी कैंटीन संचालक रंजन कुमार सिंह ने बताया कि छात्रा साइकिल से मशरक में कम्प्यूटर कोचिंग करने जा रही थी कि भूसा लदा अनियंत्रित टैक्टर ने बुरी तरह से कुचल डाला जिसमें वह घायल हो गई। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ड्यूटी पर तैनात डॉ ब्रजेश कुमार ने प्राथमिक उपचार किया।










