Bihar MLC Election: राबड़ी देवी ने किया नामांकन, Tejashwi ने दिया बड़ा बयान।

  • बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने एमएलसी चुनाव के लिए नामांकन भरा।
  • राबड़ी देवी के नामांकन भरते समय लालू यादव के साथ उनके दोनों बेटे भी मौजूद थे। 

न्यूज4बिहार: बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने एमएलसी चुनाव के लिए नामांकन पर्चा भरा। राबड़ी देवी के नामांकन भरते समय लालू यादव के साथ उनके दोनों बेटे भी मौजूद थे।

वही तेजस्वी यादव ने कहा कि आज महागठबंधन की ओर से पांच उम्मीदवारों ने अपना नामांकन दाखिल किया है। इन पांच में से तीन महिलाएं हैं।

बता दें कि आरजेडी ने 5 एमएलसी उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की थी। इस लिस्ट में राबड़ी देवी (राजद), उर्मिला ठाकुर,श्रीमति शशि यादव(भाकपा, माले) अब्दुल बारी सिद्दीकी(राजद) और फैसल अली (राजद) के नाम शामिल हैं। बता दें कि बिहार विधान परिषद की 11 सीटों के लिए चुनाव की प्रक्रिया चल रही है। बिहार में एमएलसी के लिए 21 मार्च को मतदान होना है।

Leave a Comment