Search
Close this search box.

राजद की जनविश्वास यात्रा चुनावी स्टंट: जदयू

न्यूज4बिहार: जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने गुरुवार को कहा कि राजद की जनविश्वास यात्रा पूरी तरह से चुनावी स्टंट है। जनविश्वास यात्रा पर निकले नेता के प्रति प्रदेशभर में जनाक्रोश है। जदयू प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जनाक्रोश यात्रा वास्तव में झूठ फैलाओ यात्रा है, क्याोंकि लालू परिवार की राजनीति दुष्प्रचार और झूठ के सहारे चलती रही है।
जदयू प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि चुनाव के समय ही लालू परिवार को चुनाव के समय ही जनता की याद आती है। बिहार के विकास के लिए राजद के पास कोई रोडमैप नहीं है। उनकी राजनीति का एकमात्र उद्देश्य सत्ता अर्जित कर अपने लिए संपत्ति बनाना है। यह यात्रा लोकसभा चुनाव से पहले मतदाताओं में भ्रम फैलाने की एक नाकाम कोशिश है। आगामी चुनावों में इसका कोई राजनीतिक असर नहीं पड़ने वाला है।

Leave a Comment