बिहार में 23.75 लाख नए लाभुकों को मिला राशन कार्ड, 1,448 नई PDS दुकानों को मिली अनुज्ञप्ति

  पटना। बिहार में खाद्य सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने की दिशा में सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। पटना स्थित ज्ञान भवन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान 23.75 लाख नए लाभुकों को राशन कार्ड वितरित किए गए। इसके साथ ही राज्य में 1,448 नई जन वितरण प्रणाली (PDS) दुकानों को अनुज्ञप्ति भी प्रदान की गई।

इस पहल का उद्देश्य राज्य के अधिक से अधिक पात्र परिवारों को खाद्य सुरक्षा योजना से जोड़ना और जरूरतमंद लोगों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है।

सरकार का कहना है कि उसका संकल्प है कि बिहार का कोई भी गरीब भूखा न सोए। इसके लिए खाद्य सुरक्षा योजनाओं का लाभ हर पात्र परिवार तक पहुंचाने तथा जन वितरण प्रणाली को और सुदृढ़ बनाने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

23.75 लाख नए लाभुकों को राशन कार्ड मिलने और 1,448 नई PDS दुकानों को मंजूरी मिलने से राज्य में राशन वितरण व्यवस्था को और मजबूती मिलने की उम्मीद है।

#BiharNews #RationCard #PDS #GaribKalyan #SamriddhBihar #News4Bihar