- अमनौर-मकेर सीमा के बाघाकोल के पास करीब 10 फीट की दूरी में टूटा बांध, ग्रामीणों में अफरातफरी
मकेर/सारण। जिले के अमनौर-मकेर सीमावर्ती क्षेत्र से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है। मकेर के बाघाकोल के पास बुधवार सुबह करीब 8 बजे गंडक नदी का मुख्य बांध टूट गया। बताया जा रहा है कि बांध में पहले चूहे द्वारा बनाए गए सुराख से पानी का रिसाव हो रहा था। देखते ही देखते पानी का दबाव बढ़ा और करीब 10 फीट के हिस्से में बांध टूट गया।
बांध टूटने की खबर मिलते ही दादनपुर समेत आसपास के करीब दर्जनभर गांवों में अफरातफरी का माहौल बन गया। ग्रामीणों में बाढ़ के पानी के गांवों में प्रवेश करने को लेकर चिंता बढ़ गई है।
घटना की सूचना मिलने के बाद विभागीय इंजीनियर और पुलिस प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। अधिकारियों की मौजूदगी में बांध की स्थिति का जायजा लिया जा रहा है और पानी के बहाव को नियंत्रित करने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
फिलहाल स्थानीय लोगों की नजर प्रशासन की कार्रवाई पर टिकी हुई है। बांध टूटने से कितने क्षेत्र में पानी फैल रहा है और किन-किन गांवों पर इसका असर पड़ सकता है, इसकी विस्तृत जानकारी प्रशासनिक आकलन के बाद सामने आएगी।
News4Bihar पर खबर से जुड़ा हर ताजा अपडेट लगातार मिलता रहेगा।










