इसुआपुर | इलाज के लिए लखनऊ ले जाने के दौरान चौकीदार के पुत्र की मौत

इसुआपुर: इसुआपुर थाना में कार्यरत चौकीदार परमा राय के पुत्र तीस वर्षीय भूषण राय की इलाज के लिए लखनऊ ले जाने के दौरान सोमवार की रात रास्ते में मौत हो गई.वे परसा गांव निवासी बताए जाते हैं.स्वजनों से मिली जानकारी के अनुसार, भूषण राय की तबीयत अचानक बिगड़ गई थी.इसके बाद स्वजन बेहतर इलाज के लिए उन्हें लखनऊ लेकर जा रहे थे.इसी दौरान रास्ते में उनकी तबीयत और बिगड़ गई तथा उन्होंने दम तोड़ दिया. मौत की खबर मिलते ही स्वजनों और ग्रामीणों में शोक की लहर दौड़ गई. स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. मृतक अपने पीछे पत्नी, दो पुत्री और एक पुत्र छोड़ गए हैं. उनकी दोनों पुत्रियों की उम्र सात और पांच वर्ष है, जबकि पुत्र की उम्र महज तीन वर्ष है. घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है. ग्रामीणों ने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है. वहीं विधायक जनक सिंह,राजद नेता शैलेन्द्र प्रताप सिंह, डीएसपी मशरक संजय कुमार सुधांशु, थानाध्यक्ष धीरेन्द्र कुमार, बीडीओ सत्यम कुमार सिंह,अमजद खान, पूर्व फौजी एमडी वारिस, मुखिया दीनदयाल राय, पूर्व मुखिया प्रतिनिधि मनोज राय ने मृतक के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है.