इसुआपुर। थाना क्षेत्र के अगौथर नंदा गांव में सोमवार की शाम पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर 20 लीटर देसी शराब बरामद की. हालांकि पुलिस की कार्रवाई की भनक लगते ही शराब कारोबारी मौके से फरार हो गया.थानाध्यक्ष धीरेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि अगौथर नंदा गांव निवासी राम जनम राय का पुत्र अशोक राय अपने घर के समीप देसी शराब की बिक्री कर रहा है. सूचना का सत्यापन करने के बाद पुलिस टीम ने मौके पर छापेमारी की. पुलिस को देखते ही अशोक राय वहां से भाग निकला. तलाशी के दौरान पुलिस ने 20 लीटर देसी शराब बरामद की. पुलिस फरार कारोबारी की गिरफ्तारी के लिए आगे की कार्रवाई कर रही है.










