रूपेश मिश्रा,कटिहार/मनिहारी, नगर पंचायत मनिहारी के वार्ड नंबर-1 में बाढ़ की गंभीर स्थिति के बीच कई जरूरतमंद परिवारों को अब तक पॉलिथिन अथवा त्रिपाल उपलब्ध नहीं होने से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लगातार बारिश और जलजमाव के कारण प्रभावित परिवारों के सामने सिर छिपाने की समस्या बनी हुई है।
बाढ़ प्रभावित परिवारों की ओर से अनुमंडल पदाधिकारी, मनिहारी से वार्ड नंबर-1 में जल्द से जल्द पॉलिथिन एवं त्रिपाल का वितरण कराने की मांग की गई है। स्थानीय जनसेवक करण मानस ने कहा कि बाढ़ की स्थिति में गरीब और जरूरतमंद परिवारों के लिए त्रिपाल बेहद जरूरी है। उन्होंने प्रशासन से मामले को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई करने की अपील की, ताकि कोई भी बाढ़ पीड़ित परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर न हो।
उन्होंने कहा कि संकट की इस घड़ी में बाढ़ प्रभावित लोगों तक राहत सामग्री पहुंचाना प्राथमिकता होनी चाहिए। वार्ड के लोगों ने भी प्रशासन से जल्द राहत उपलब्ध कराने की उम्मीद जताई है।










