रूपेश मिश्रा,कटिहार। महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा को लेकर कटिहार पुलिस द्वारा शहरी क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरती जा रही है। इसी क्रम में पुलिस दीदी पेट्रोलिंग टीम (अभया ब्रिगेड) द्वारा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में लगातार पेट्रोलिंग की जा रही है।
अभया ब्रिगेड की टीम विशेष रूप से महिलाओं एवं बालिकाओं की आवाजाही वाले क्षेत्रों में निगरानी रख रही है, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोका जा सके। पेट्रोलिंग के माध्यम से महिलाओं में सुरक्षा की भावना मजबूत करने के साथ-साथ असामाजिक तत्वों पर भी नजर रखी जा रही है।
कटिहार पुलिस ने कहा कि महिला सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण के लिए पुलिस सदैव प्रतिबद्ध है। महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस की ओर से आवश्यक कदम लगातार उठाए जा रहे हैं।










