News4Bihar | रूपेश मिश्रा (कटिहार) मिरचाईबाड़ी स्थित आवास पर बुधवार को देश के पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्व. राजीव गांधी की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर कांग्रेसजनों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम संसद प्रतिनिधि सुनील यादव के नेतृत्व में आयोजित हुआ। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद करते हुए आधुनिक भारत के निर्माण में उनके योगदान पर चर्चा की।
संसद प्रतिनिधि सुनील यादव ने कहा कि राजीव गांधी ने देश को आधुनिक और तकनीकी रूप से सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की। उन्होंने युवाओं को आगे बढ़ाने, शिक्षा एवं संचार व्यवस्था को मजबूत करने तथा देश में तकनीकी विकास को गति देने के लिए उल्लेखनीय कार्य किया। उनका योगदान देश की प्रगति और आधुनिक भारत के निर्माण में सदैव स्मरणीय रहेगा।
उन्होंने कहा कि राजीव गांधी के विचारों और देश के प्रति उनकी प्रतिबद्धता से कांग्रेस कार्यकर्ताओं को प्रेरणा मिलती है। उनके बताए मार्ग पर चलकर देश की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
कार्यक्रम में दिलीप विश्वास, प्रोo विनोद यादव, सिमरनजीत कुमार, विक्की महतो, अखिलेश पोद्दार, गोपाल यादव, प्रोo मनोज कुमार, मोहम्मद जुबेर, उमेश कुमार, मोहम्मद फैजल, अरुण प्यासा, मोहम्मद शमशाद, रवि कुमार, इम्तियाज उल हक और सुबोध यादव सहित अन्य कांग्रेसजन मौजूद रहे। सभी ने राजीव गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके आदर्शों को अपनाने का संकल्प लिया।










