गया में शराब के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 265.755 लीटर विदेशी शराब के साथ एक गिरफ्तार

• Gaya News: गुप्त सूचना पर विष्णुपद थाना पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा आरोपी, बाइक और मोबाइल भी बरामद

News4Bihar | गया । जिले में अवैध शराब के सेवन, निर्माण, बिक्री, भंडारण और परिवहन के खिलाफ गया पुलिस का विशेष अभियान लगातार जारी है। इसी अभियान के तहत विष्णुपद थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 265.755 लीटर विदेशी शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से एक मोटरसाइकिल और एक मोबाइल फोन भी बरामद किया है।

गया पुलिस की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, 9 अगस्त 2026 को विष्णुपद थानाध्यक्ष को गुप्त सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति मोटरसाइकिल से घुघरीटांड़ बाईपास से होते हुए भारी मात्रा में शराब की बिक्री करने जा रहा है। सूचना के सत्यापन और आवश्यक कार्रवाई के लिए पुलिस टीम ने घुघरीटांड़ बाईपास के पास वाहन चेकिंग शुरू की।

इसी दौरान मोटरसाइकिल सवार एक व्यक्ति पुलिस बल को देखकर भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस ने सशस्त्र बल के सहयोग से पीछा कर मोटरसाइकिल समेत आरोपी को पकड़ लिया।

पूछताछ में गिरफ्तार व्यक्ति ने अपना नाम सुमित कुमार उर्फ बंडा, पिता मनोज राउत, निवासी गोदावरी भैरोंस्थान, थाना रामपुर, जिला गया बताया।

पुलिस ने आरोपी की विधिवत तलाशी ली, जिसमें उसके पास से एक मोबाइल फोन बरामद हुआ। शराब के संबंध में पूछताछ करने पर आरोपी ने बताया कि उसने शराब किराये के कमरे में रखी थी। उसकी निशानदेही पर किराये के कमरे से कुल 265.755 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई।

इस मामले में विष्णुपद थाना कांड संख्या 395/26, दिनांक 09.08.2026 दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

 

बरामदगी

  • विदेशी शराब – 265.755 लीटर
  • मोटरसाइकिल – 01
  • मोबाइल फोन – 01

 

गिरफ्तार आरोपी

 

सुमित कुमार उर्फ बंडा, पिता मनोज राउत, साकिन गोदावरी भैरोंस्थान, थाना रामपुर, जिला गया। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी का पूर्व से भी आपराधिक इतिहास रहा है। उपलब्ध जानकारी के मुताबिक विष्णुपद थाना कांड संख्या 373/26, दिनांक 24.07.2026, में उसके खिलाफ 30(ए)/32(iii) बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद संशोधित अधिनियम 2022 तथा 25(1-b)/26 Arms Act के तहत मामला दर्ज है।