सीवान जंक्शन और रेल थाना का एसएसपी बीणा कुमारी ने किया निरीक्षण, यात्रियों की सुरक्षा को लेकर दिए सख्त निर्देश

News4Bihar |  सीवान। सीवान जंक्शन और रेल थाना का रविवार को वरीय पुलिस अधीक्षक बीणा कुमारी ने निरीक्षण किया। इस दौरान एसएसपी ने रेल थाना परिसर के साथ-साथ जंक्शन परिसर में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और यात्रियों की सुरक्षा को लेकर पुलिस पदाधिकारियों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने स्टेशन एवं रेल क्षेत्र में यात्रियों की सुरक्षा के लिए की जा रही कार्रवाई की जानकारी ली। उन्होंने रेल थाना में दर्ज कांडों, लंबित मामलों और अपराध नियंत्रण को लेकर अब तक की गई कार्रवाई की समीक्षा भी की।

संदिग्ध व्यक्तियों और लावारिस सामान पर रखें विशेष नजर

एसएसपी बीणा कुमारी ने रेलवे परिसर में आने-जाने वाले यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि स्टेशन परिसर में संदिग्ध व्यक्तियों और लावारिस सामान पर विशेष निगरानी रखी जाए।

उन्होंने रेल पुलिस को नियमित गश्ती करने, भीड़भाड़ वाले स्थानों पर अतिरिक्त सतर्कता बरतने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

ट्रेनों में नियमित जांच अभियान चलाने का निर्देश

यात्रियों के साथ होने वाली चोरी, छिनतई और अन्य आपराधिक घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाने के लिए एसएसपी ने ट्रेनों में भी नियमित जांच अभियान चलाने को कहा। उन्होंने स्टेशन परिसर और ट्रेनों में पुलिस की मौजूदगी बढ़ाने तथा संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखने पर जोर दिया।

लंबित मामलों की समीक्षा, अपराध नियंत्रण पर जोर

निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने रेल थाना में दर्ज मामलों और लंबित कांडों की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस द्वारा की जा रही कार्रवाई की समीक्षा करते हुए लंबित मामलों के निष्पादन में तेजी लाने के निर्देश दिए।अधिकारियों ने स्टेशन और रेल थाना की सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े विभिन्न बिंदुओं की जानकारी एसएसपी को दी।

यात्रियों की शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश

एसएसपी ने पुलिस पदाधिकारियों और जवानों को पूरी सतर्कता के साथ ड्यूटी करने का निर्देश देते हुए कहा कि रेल यात्रियों की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। यात्रियों की सुरक्षा में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

उन्होंने कहा कि अपराध नियंत्रण के लिए स्टेशन और रेल थाना क्षेत्र में लगातार निगरानी जरूरी है। विशेष रूप से भीड़भाड़ वाले समय और संवेदनशील स्थानों पर पुलिस की सक्रिय मौजूदगी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

 ये पदाधिकारी रहे मौजूद

निरीक्षण के दौरान *जीआरपी थानाध्यक्ष विकास कुमार आजाद, आरपीएफ इंस्पेक्टर सुभाष चंद्र यादव* सहित रेल थाना और आरपीएफ के अन्य पदाधिकारी एवं जवान मौजूद रहे।