रूपेश मिश्रा(कटिहार)अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन की ओर से रविवार को कटिहार के शहीद चौक पर अगस्त क्रांति दिवस के अवसर पर देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर शहीदों एवं स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित कर याद किया गया। इस दौरान महात्मा गांधी सहित स्वतंत्रता आंदोलन के महानायकों के योगदान पर प्रकाश डाला गया। अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय साह ने बताया कि 9 अगस्त 1942 को महात्मा गांधी के नेतृत्व में भारत छोड़ो आंदोलन का आह्वान किया गया था, जिसने देश की आजादी की लड़ाई को नई दिशा दी।
उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, संघर्ष और बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। नई पीढ़ी को उनके विचारों और देशभक्ति से प्रेरणा लेकर राष्ट्र की एकता एवं अखंडता को मजबूत करने के लिए आगे आना चाहिए।इस कार्यक्रम में संगठन से जुड़े सदस्यों ने सभी वीर शहीदों को श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।










