नई दिल्ली। संसद के मानसून सत्र के दौरान विपक्षी दलों ने केंद्र सरकार के खिलाफ अनोखे अंदाज में सांकेतिक प्रदर्शन किया। पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव पुजारी के वेश में संसद परिसर में दानपात्र लेकर बैठे, जिसमें लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने प्रतीकात्मक रूप से चढ़ावा डाला। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, प्रियंका गांधी वाड्रा समेत कई विपक्षी सांसदों ने “अमित शाह संसद से गायब क्यों?” लिखे पोस्टर लेकर प्रदर्शन किया। विपक्ष का कहना है कि यह प्रदर्शन अयोध्या के राम जन्मभूमि मंदिर में कथित चढ़ावा चोरी के मुद्दे को उठाने और सरकार से जवाब मांगने के लिए किया गया।










