Saran News | खैरा थाना को मिले नए थानाध्यक्ष, मुकेश कुमार ने संभाला पदभार

News4Bihar | नगरा | खैरा थाना को नए थानाध्यक्ष मिल गए हैं.वरीय पुलिस अधीक्षक के आदेश पर मुकेश कुमार ने खैरा थाना के थानाध्यक्ष के रूप में योगदान दिया. पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने थाना के पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों के साथ बैठक कर थाना क्षेत्र की कानून-व्यवस्था,लंबित कांडों तथा अपराध नियंत्रण से जुड़े मामलों की जानकारी ली.शुक्रवार को नवनियुक्त थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने कहा कि थाना क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी. अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई, फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी, शराब तस्करी पर सख्ती,नियमित गश्ती तथा आम लोगों की शिकायतों का त्वरित एवं निष्पक्ष निष्पादन सुनिश्चित किया जाएगा.

उन्होंने आम लोगों से पुलिस का सहयोग करने की अपील करते हुए कहा कि क्षेत्र में किसी भी आपराधिक गतिविधि या संदिग्ध व्यक्ति की सूचना तत्काल पुलिस यूज को दें.सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी.उन्होंने भरोसा दिलाया कि खैरा थाना में पारदर्शी, संवेदनशील और जनहित आधारित पुलिसिंग को प्राथमिकता दी जाएगी, ताकि लोगों में सुरक्षा और विश्वास का माहौल कायम रहे.