तिलकामांझी थाना के ठीक सामने बंद दफ्तर में मिला बिल्डर की शव

भागलपुर – जिले के तिलकामांझी थाना क्षेत्र से एक बेहद सनसनीखेज मामला आज सामने आया है। जहां थाने के ठीक सामने स्थित एक कार्यालय में दो दिनों से लापता जमीन कारोबारी बजरंग कुमार का शब बरामद हुआ। मृतक बजरंग कुमार का कार्यालय तिलकामांझी थाना के ठीक सामने ही स्थित था स्थानीय सूत्रों के अनुसार शाह मार्केट के पास उन्होंने पिछले दिनों एक जमीन ली थी जिस पर नए भवन निर्माण की तैयारी की जा रही थी, इसी बीच पिछले दो दिनों से अचानक बजरंग कुमार का कोई अता-पता नहीं चल रहा था बिल्डर के अचानक लापता होने के बाद उनके घर के सदस्य बेहद परेशान थे और बार-बार तिलकामांझी थाना जाकर बजरंग को खोजने की गुहार लगा रहे थे। इसी दौरान बजरंग की पत्नी ने पुलिस को बताया कि उनका कार्यालय पिछले दो दिनों से बंद है लेकिन अंदर का पंखा लगातार चल रहा है, पत्नी ने आशंका जताई है कि उनके पति कार्यालय के अंदर ही हो सकते हैं, इसलिए दफ्तर को खोला जाए इसके बाद जब 2 दिन बाद पुलिस गुरुवार की सुबह 10:00 बजे बंद कार्यालय का ताला खोला गया तो अंदर बजरंग कुमार की लाश पड़ी हुई थी। शब मिलने से ही परिजनों में कोहराम मच गया मृतक बजरंग कुमार भागलपुर के ही आनंदगढ़ इलाके का रहने वाला बताया जा रहा है, स्थानीय लोगों के बीच चर्चा है कि उन्होंने करीब 15 वर्ष पूर्व एक मुस्लिम युवती से प्रेम विवाह किया था फिलहाल पुलिस ने शब को कब्जे में ले लिया है और मामले की गहन जांच कर रही है।