पुलिस ने पोक्सो एक्ट के वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार

सारण। पानापुर थाना पुलिस ने पोक्सो एक्ट से जुड़े एक मामले में फरार चल रहे वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। गिरफ्तारी गुप्त सूचना के आधार पर की गई।

 

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान तरैया थाना क्षेत्र के पिपरा गांव निवासी विवेक कुमार के रूप में हुई है। वह पानापुर थाना में दर्ज एक पोक्सो एक्ट मामले का नामजद आरोपी था और घटना के बाद से लगातार फरार चल रहा था।

 

थानाध्यक्ष संजीत कुमार के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने छापेमारी कर आरोपी को उसके ठिकाने से गिरफ्तार कर लिया। बताया जाता है कि आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के साथ पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज है।

 

गिरफ्तारी के बाद आरोपी से आवश्यक पूछताछ की गई तथा उसे न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।