शादी के डेढ़ माह बाद नवविवाहिता की संदिग्ध मौ”त, जांच में जुटी पुलिस

सारण :- पानापुर थाना क्षेत्र के धनौती गांव में गुरुवार को एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पानापुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

 

मृतका की पहचान धनौती गांव निवासी अमित कुमार की पत्नी मनीषा कुमारी के रूप में हुई है। बताया जाता है कि मनीषा की शादी इसी वर्ष 5 मई को तरैया थाना क्षेत्र के हरखपुरा गांव निवासी स्वर्गीय रामनरेश शर्मा की पुत्री के रूप में हुई थी। विवाह के महज डेढ़ माह बाद हुई उसकी मौत से दोनों परिवारों में मातम का माहौल है।

 

घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष संजीत कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि वास्तविक कारणों का पता जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। उन्होंने बताया कि मृतका के परिजनों की ओर से आवेदन मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 

पुलिस ने पूछताछ के लिए परिवार के दो लोगों को हिरासत में लिया है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। घटना के बाद गांव में लोगों की भीड़ जुट गई और क्षेत्र में चर्चा का विषय बना रहा।