Desk : उत्तर प्रदेश के मऊ जिले से इंसानियत और अपनापन की एक अनोखी मिसाल सामने आई है। घोसी तहसील के मझवारा मोड़ स्थित नरोखर पोखरा शिव मंदिर में 70 वर्षीय लालचंद ने 30 वर्षीय रीमा देवी के साथ शादी रचाई। खास बात यह रही कि इस शादी में पूरा गांव ही अगुआ, घराती और बाराती बन गया।
पत्नी को खोने के बाद लालचंद अकेलेपन से जूझ रहे थे, वहीं रीमा देवी अपने दो छोटे बच्चों के भविष्य को लेकर चिंतित थीं। ऐसे में गांव के लोगों ने दोनों की जिंदगी संवारने का फैसला लिया। ग्रामीणों की पहल पर दोनों परिवारों की सहमति बनी और मंदिर में सादगी के साथ शादी संपन्न हुई।
लालचंद ने सिर्फ रीमा ही नहीं, बल्कि उनके दोनों बच्चों को भी अपनाने की जिम्मेदारी ली। इस शादी ने साबित कर दिया कि रिश्ते सिर्फ उम्र से नहीं, बल्कि सहारे, सम्मान और इंसानियत से बनते हैं।
अब यह अनोखी शादी पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है और लोग गांव वालों की इस पहल की जमकर सराहना कर रहे हैं।
#ViralNews #Mau #UniqueMarriage #Humanity #UPNews #EmotionalStory #TrendingNews #News4Bihar










