इसुआपुर : प्रतिभा सम्मान समारोह सह व शिक्षक-अभिभावक संगोष्ठी आयोजित 

  News4Bihar | इसुआपुर | प्रखंड के खोभारी साह प्लस टू स्कूल इसुआपुर के सभागार में गुरुवार को प्रतिभा सम्मान समारोह सह शिक्षक-अभिभावक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

इस अवसर पर मैट्रिक परीक्षा में 400 से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों तथा इंटर की टॉपर छात्राओं को विद्यालय प्रबंधन द्वारा मेडल, प्रशस्ति पत्र, कलम व कॉपी देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी प्रधानाध्यापक विनोद प्रसाद साह तथा संचालन शिक्षक मोहम्मद फिरोज एवं राहुल कुमार ने संयुक्त रूप से किया।

मैट्रिक के टॉपर्स आनंद कुमार, विकास कुमार, साक्षी कुमारी, अनुप्रिया, वनीजा खातून, आदर्श कुमार, मोहित कुमार सहित अन्य छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। वहीं इंटर में विज्ञान संकाय से शिवानी कुमारी, रवि किशन कुमार, एमडी साहिल, मनीषा कुमारी तथा कला संकाय से रुखसार खातून, सोनी खातून, मुस्कान खातून व छोटू कुमार को सम्मान मिला।

प्रभारी प्रधानाध्यापक विनोद प्रसाद साह ने कहा कि विद्यालय के कुशल शिक्षकों के मार्गदर्शन में छात्र-छात्राएं निरंतर बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। जिसके परिणामस्वरूप विद्यालय को प्रखंड स्तर पर दूसरा स्थान प्राप्त हुआ है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिक्षाविद् राजन प्रसाद गुप्ता उपस्थित थे। इस मौके पर शिक्षक ओम प्रकाश गुप्ता, केदार राय, असगर अली, नंद कुमार, रामनरेश शर्मा, छत्रधारी पंडित, दीक्षा भारती, खुशबू कुमारी, शबाना प्रवीण, कुमारी दीक्षा, सरोज कुमार मांझी, अमृता सिंह सहित बड़ी संख्या मैं छात्र-छात्राएं एवं उनके अभिभावक मौजूद थे।