News4Bihar | छपरा | जेपीयू के हिंदी विभाग में राहुल सांकृत्यायन की जयंती गुरुवार को मनाई गई। इस अवसर पर वक्ताओं ने सांकृत्यायन के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला। कुलपति प्रो परमेंद्र कुमार बाजपेई ने राहुल सांकृत्यायन को महान भाषाविद और चिंतक बताया। साथ ही उन्होंने राहुल सांकृत्यायन के रचनात्मक विरासत के संवर्धन के लिए विश्वविद्यालय के पुस्तकालय में उनकी ग्रंथावली को उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। कुलपति ने विद्यार्थियों को पुस्तकालय जाने के लिए भी प्रेरित किया।
हिंदी विभाग प्रो अजय कुमार ने राहुल सांकृत्यायन के कृतित्व और उसके प्रभाव पर प्रकाश डाला। अन्य वक्ताओं में अंग्रेजी विभाग के प्रो गजेंद्र ने सांकृत्यायन के व्यक्तित्व निर्माण में छपरा की क्या भूमिका रही उसपर प्रकाश डाला। अंग्रेजी विभाग के ही प्रो अमरनाथ ने राहुल सांकृत्यायन के नाटकों का महत्त्व बताते हुए उनके भोजपुरी भाषा के प्रति लगाव को स्पष्ट किया। दर्शन विभाग के अध्यक्ष प्रो सुशील कुमार श्रीवास्तव ने सांकृत्यायन के दर्शन और विचारों पर प्रकाश डाला। उर्दू विभाग प्रो शमी अहमद ने सांकृत्यायनजी के कृतित्व पर अपने विचारों को प्रस्तुत किया। इस कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो नारायण दास भी मौजूद रहे। इस अवसर पर हिंदी विभाग के प्राध्यापकों में प्रो सिद्धार्थ शंकर, प्रो अजय कुमार, डॉ चंदन कुमार श्रीवास्तव, डॉ रजनीश कुमार यादव, डॉ प्रियंका कुमारी डॉ अविनाश भारती और सीमा कुमारी, अंग्रेजी विभाग के प्रो उदय शंकर ओझा, उर्दू विभाग के अध्यक्ष मजहर किबरिया, दर्शनशास्त्र विभाग के प्रो विश्वामित्र पाण्डेय आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रो सिद्धार्थ शंकर ने किया और धन्यवाद ज्ञापन प्रो हरिश्चंद ने किया। इस मौके पर हिंदी और दर्शनशास्त्र विभाग के विद्यार्थी भारी संख्या में उपस्थित थे।










