पटना में BJP का पोस्टर विवाद: Samrat Choudhary को CM बनाने की मांग वाला पोस्टर फाड़ा

  🟨 कार्यालय के बाहर लगा पोस्टर एक घंटे में हटाया गया, पार्टी ने बताया—“कोई आधिकारिक जानकारी नहीं”


📍 पटना | News4Bihar : पटना में Bharatiya Janata Party कार्यालय के बाहर उस वक्त हलचल मच गई, जब डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी को बिहार का अगला मुख्यमंत्री बनाने की मांग वाला पोस्टर अचानक फाड़ दिया गया।

जानकारी के मुताबिक, यह पोस्टर वाल्मीकि समाज संघ की ओर से लगाया गया था, जिसमें सम्राट चौधरी को सीएम बनाने की मांग की गई थी। हालांकि, पोस्टर लगने के महज एक घंटे के भीतर ही कुछ भाजपा कार्यकर्ताओं ने इसे हटा दिया।

इस घटना के बाद पार्टी के अंदर संभावित गुटबाजी को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। हालांकि, बीजेपी के मीडिया प्रभारी दानिश इकबाल ने इस मामले से पल्ला झाड़ते हुए कहा कि पार्टी को इस पोस्टर के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि पोस्टर किसने लगाया और किसने हटाया, इसकी जानकारी भी स्पष्ट नहीं है और यह किसी बाहरी व्यक्ति का काम हो सकता है।

भाजपा ने यह भी स्पष्ट किया कि पार्टी एक अनुशासित संगठन है, जहां मुख्यमंत्री जैसे महत्वपूर्ण पद के उम्मीदवार का निर्णय सामूहिक रूप से लिया जाता है।