भाकपा माले के 5वें सफल सारण जिला सम्मेलन से कॉमरेड हंसनाथ राम चुने जिला सचिव

● बिहार राज्य सम्मेलन के लिए अधिसूचना जारी 16-18 मई को दरभंगा में होगा आयोजन

News4Bihar  । छपरा के अम्बेडकर भवन में माले सारण जिला का 5 वाँ जिला सम्मेलन सम्पन्न हुआ । सम्मेलन से 17 सदस्यीय कमेटी बनी और नए जिला सचिव कॉ हंसनाथ को चुना गया।

राज्य सम्मेलन की अधिसूचना जारी करते हुए नवनिर्वाचित जिला सचिव हंसनाथ राम ने कहा कि 11-12 अप्रैल को प्रतिनिधि चुनाव का नामांकन 13 को स्क्रुटनी और 15 को अमनौर में चुनाव होगा।

सम्मेलन का समापन जनगीत और एकजुटता के नारों के साथ हुआ तथा सम्मेलन ने संकल्प लिया कि भूमिहीन परिवारों को जमीन दिलाने, बटाईदारों के अधिकार सुनिश्चित करने, गरीब परिवारों को राशन, आवास, पेंशन सहित सभी बुनियादी सुविधाओं का हक दिलाने, वृद्धा, विधवा और दिव्यांग पेंशन को बढ़ाने व समय पर भुगतान सुनिश्चित कराने, बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार एवं पारदर्शी बहाली की गारंटी और पेपर लीक पर रोक लगाने, शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत करने, महंगाई, निजीकरण और श्रम कोड के खिलाफ मजदूर-किसान एकता को मजबूत करते हुए व्यापक जनप्रतिरोध खड़ा करने तथा महिलाओं, दलितों, पिछड़ों और वंचित तबकों के अधिकारों की रक्षा के लिए जिले भर में गांव-गांव, पंचायत-पंचायत संगठित आंदोलन चलाया जाएगा और इन ज्वलंत समस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष को निर्णायक मुकाम तक पहुंचाया जाएगा।

इसके साथ साथ भाकपा (माले) को जिले के स्तर पर और मजबूत, अधिक धारदार तथा विस्तार करने का संकल्प लिया गया। इसके साथ-साथ आगामी पंचायत चुनाव में पंचायत प्रतिनिधियों की भागीदारी सुनिश्चित करने तथा विधानसभा चुनाव में विधानसभा के भीतर छपरा की आवाज गूंजे, इसके लिए भी तैयारी पर बल दिया गया।