छपरा | तरैया: सारण जिले के तरैया प्रखंड अंतर्गत आकुचक गांव में अखिल भारतीय क्षत्रिय कुरूबंशी महासंघ (बिहार-झारखंड) द्वारा आयोजित तीन दिवसीय व्याख्यानमाला कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर बिहार और झारखंड से आए क्षत्रिय समाज के कई प्रमुख नेताओं एवं बुद्धिजीवियों ने भाग लेकर कार्यक्रम को गरिमामयी बनाया।
कार्यक्रम के पहले दिन वक्ताओं ने क्षत्रिय समाज के गौरवशाली एवं बलिदानपूर्ण इतिहास पर विस्तार से प्रकाश डाला। साथ ही वर्तमान समय में समाज की भूमिका, चुनौतियों और अपेक्षाओं को लेकर भी गंभीर चर्चा की गई।
मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर अजय सिंह ने अपने संबोधन में समाज को संगठित और जागरूक रहने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि इतिहास की विरासत को सहेजते हुए नई पीढ़ी को शिक्षा और नेतृत्व में आगे बढ़ना होगा।
वहीं, पटना से आए प्रख्यात नेत्र चिकित्सक एवं प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुनील कुमार सिंह ने समाज में शिक्षा और स्वास्थ्य के महत्व पर जोर दिया। राष्ट्रीय संयोजक मोहन सिंह, पूर्व डीआईजी अनिल सिंह तथा कार्यक्रम संयोजक रामबाबू सिंह ने भी अपने विचार रखते हुए संगठन की मजबूती और सामाजिक एकता पर बल दिया।
इस कार्यक्रम के आयोजन में युवा समाजसेवियों की अहम भूमिका रही। आयोजन को सफल बनाने में राजवीर सिंह संजय, मृत्युंजय कुमार सिंह, राज किशोर सिंह, शेखर सिंह, हरिशंकर सिंह, सचिन सिंह, मिलन सिंह, मोहित राज एवं प्रिंस राज सहित कई युवाओं का सराहनीय योगदान रहा।
तीन दिनों तक चलने वाले इस व्याख्यानमाला कार्यक्रम में विभिन्न विषयों पर चर्चा, विचार-विमर्श और सामाजिक जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए कई सत्र आयोजित किए जाएंगे।
(रिपोर्ट: News4Bihar)










