1 अप्रैल से भारत में चाइनीज CCTV पर सख्ती! Hikvision, Dahua Technology और TP-Link के कैमरों की बिक्री पर लग सकती है रोक

   Chinese CCTV Ban In India: देश में सुरक्षा मानकों को और मजबूत करने के लिए केंद्र सरकार बड़ा कदम उठाने की तैयारी में है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 1 अप्रैल से Hikvision, Dahua Technology और TP-Link जैसे ब्रांड्स के इंटरनेट से जुड़े CCTV कैमरों की बिक्री पर रोक लग सकती है।

बताया जा रहा है कि यह फैसला नए सुरक्षा और सर्टिफिकेशन नियमों के लागू होने के चलते लिया जा रहा है। सरकार चाहती है कि देश में इस्तेमाल होने वाले सभी निगरानी उपकरण तय सुरक्षा मानकों पर खरे उतरें, ताकि डेटा सुरक्षा और राष्ट्रीय सुरक्षा से कोई समझौता न हो।

नई व्यवस्था के तहत अब CCTV कैमरों को भारत में बेचने से पहले अनिवार्य रूप से सरकारी प्रमाणन (Certification) लेना होगा। जिन कंपनियों के प्रोडक्ट्स इन मानकों को पूरा नहीं करेंगे, उनकी बिक्री पर रोक लग सकती है।

विशेषज्ञों का मानना है कि इस कदम से घरेलू कंपनियों को बढ़ावा मिलेगा और विदेशी उपकरणों पर निर्भरता भी कम होगी। वहीं, उपभोक्ताओं को भी ज्यादा सुरक्षित और भरोसेमंद डिवाइस मिल सकेंगे।

हालांकि, इस फैसले को लेकर अभी आधिकारिक घोषणा का इंतजार है, लेकिन बाजार में इसे लेकर हलचल तेज हो गई है।