News4Bihar: कटिहार में होली से पहले ही रंगों का धमाका हो गया। दुर्गा स्थान चौक स्थित जुगत भवन में “कटिहार राइडर्स” की ओर से आयोजित प्री-होली बैश “रंग बरसे” में युवाओं ने जमकर धमाल मचाया। डीजे पर बजते हाई-वोल्टेज ट्रैक और गुलाल की उड़ती बौछार ने माहौल को पूरी तरह फेस्टिव बना दिया। भोजपुरी, बॉलीवुड और होली स्पेशल गानों पर युवा ऐसे थिरके मानो किसी मेट्रो सिटी की रेन-डांस पार्टी चल रही हो। हर हाथ में रंग, हर चेहरे पर मुस्कान और हर कोने में सेल्फी-रील्स का क्रेज साफ नजर आया। डांस फ्लोर से लेकर फूड जोन तक ऊर्जा ही ऊर्जा दिखी। चाट, स्नैक्स और ठंडाई ने जश्न का स्वाद और बढ़ा दिया। आयोजकों का कहना है कि उद्देश्य था सुरक्षित माहौल में त्योहार की खुशियां बांटना। होली से पहले ही कटिहार में रंगों की यह रिहर्सल यादगार बन गई। …. हमारे सहयोगी करण ने बातचीत की आयोजक और लुत्फ उठाने वाले युवाओं से….










