News4Bihar | सारण | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय, सारण द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार जिले में बीते 24 घंटे के अंदर व्यापक अभियान चलाकर 36 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। इस दौरान कुल 1202 लीटर अवैध शराब भी जब्त की गई है।
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर असामाजिक तत्वों एवं अपराधियों की धरपकड़ के साथ-साथ शराब के सेवन, बिक्री, भंडारण, निर्माण और परिवहन पर पूर्ण रूप से रोक लगाने के उद्देश्य से यह विशेष अभियान चलाया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण:
- शराब सेवन के मामले में – 15 अभियुक्त
- शराब कारोबार में – 08 अभियुक्त
- वारंट के मामलों में – 04 अभियुक्त
- हत्या के प्रयास में – 05 अभियुक्त
- अपहरण में – 01 अभियुक्त
- दहेज अधिनियम में – 01 अभियुक्त
- हत्या के मामले में – 01 अभियुक्त
- अन्य कांडों में – 01 अभियुक्त
जब्ती और कार्रवाई:
- कुल 1202.80 लीटर शराब जब्त
- देसी शराब – 61.60 लीटर
- विदेशी शराब – 1141.20 लीटर
- मोटरसाइकिल – 02
- ट्रक – 01
- टेंपू – 01
- कार – 01
वहीं, अपराध नियंत्रण एवं यातायात सुरक्षा अभियान के तहत 70 वाहनों से कुल 1,27,000 रुपये जुर्माना राशि भी वसूली गई।
पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने और शराबबंदी कानून को सख्ती से लागू करने के लिए आगे भी अभियान लगातार जारी रहेगा।
(फोटो: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय, सारण द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति)










