■ बाल-बाल बचे चालक व खलासी, बड़ा हादसा टला
News4Bihar (सारण):मशरक थाना क्षेत्र के बंगरा गांव के पास एनएच-227ए (राम जानकी पथ) पर बुधवार की सुबह करीब 3 बजे एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। चालक को नींद की झपकी आ जाने के कारण कोयला लदा ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया।
हादसे में ट्रक पर लदा कोयला सड़क पर बिखर गया, जिससे कुछ देर के लिए आवागमन प्रभावित हुआ। राहत की बात यह रही कि ट्रक चालक और खलासी दोनों बाल-बाल बच गए और किसी प्रकार की जानमाल की क्षति नहीं हुई।
बताया जा रहा है कि ट्रक उत्तर प्रदेश के बनारस से कोयला लेकर रक्सौल जा रहा था। इसी दौरान बंगरा के पास चालक को झपकी आ गई और ट्रक पलट गया।
घटना की सूचना मिलते ही मशरक थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई है। स्थानीय लोगों के अनुसार यदि यह हादसा दिन के समय हुआ होता तो मशरक से डुमरसन के बीच भारी आवागमन के कारण बड़ा जानमाल का नुकसान हो सकता था।










