News4Bihar | सारण पुलिस द्वारा वर्ष 2025 के अपराध आँकड़ों का 2021–2024 के औसत से तुलनात्मक विश्लेषण किया गया है। वरीय पुलिस अधीक्षक, सारण डॉ. कुमार आशीष के कुशल निर्देशन में अपनाई गई सजग, तकनीक-आधारित एवं निवारक पुलिसिंग के चलते जिले में संगीन अपराधों में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई है।
आँकड़ों के अनुसार, हत्या में 15%, लूट में 50%, डकैती में 33%, चोरी में 22%, आर्म्स एक्ट के मामलों में 17% तथा दंगों में ऐतिहासिक कमी दर्ज की गई है। यह उपलब्धि मुठभेड़ों की सख्त कार्रवाई, सुपर पेट्रोलिंग, बीट पुलिसिंग, सघन वाहन चेकिंग, ऑपरेशन त्रिनेत्र, डायल-112 की तत्परता और सामुदायिक संवाद जैसे प्रभावी कदमों का परिणाम मानी जा रही है।
सारण पुलिस ने स्पष्ट किया कि भयमुक्त, शांत और सुशासित वातावरण बनाए रखने के लिए यह अभियान आगे भी पूरी प्रतिबद्धता के साथ जारी रहेगा।
#BiharHomeDept #biharhomedepartment #SaranPolice #BiharPolice










