Chapra: मशरक थाने पहुंचे DIG और SP किया निरीक्षण 

News4Bihar/सारण: मशरक थाना परिसर में शनिवार को दोपहर 1 बजें सारण डीआईजी नीलेश कुमार और एसपी डॉ कुमार आशीष ने दल बल के साथ पहुंच डीएसपी कार्यालय, इंस्पेक्टर कार्यालय और थाना परिसर का निरीक्षण किया। मौके पर डीएसपी अमरनाथ, इंस्पेक्टर अशोक कुमार सिंह,अपर थानाध्यक्ष समेत अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

वहीं उन्होंने थानाध्यक्ष कक्ष में सभी अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की और विभिन्न कांडों की समीक्षा की, हालांकि मीडिया से कुछ भी बताने से परहेज़ किया गया।