चार साइबर अपराधी गिरफ्तार।

न्यूज़4बिहार: नवादा साइबर थाना की पुलिस ने नरहट थाना पुलिस के सहयोग से राजा बिगहा गांव में रविवार की रात्रि छापेमारी कर 4 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार सभी साइबर ठग फर्जी फिंगर प्रिंट बनाकर फिनो बैंक पेमेंट ऐप से लोगों का पैसा ठगने का काम किया करते थे। पुलिस के हत्थे चढ़े साइबर ठग आंध्र प्रदेश लैंड रजिस्ट्रेशन रिकॉर्ड का इस्तेमाल कर लेबर कार्ड बनाने के बहाने लोगों का फिंगर प्रिंट फर्जी तरीके से बनाते थे और फिनो बैंक ऐप से पैसे रुपए की निकासी कर लेते थे। साइबर थाना की पुलिस ने इन साइबर अपराधियों के पास से 211 फिंगर प्रिंट नमूना, 2 लैपटॉप, 12 एटीएम कार्ड, 13 मोबाइल, 4 बैंक पासबुक, पिन जेनरेट मशीन तथा 24 सिमकार्ड और फिनो बैंक ऐप सहित फर्जी फिंगर प्रिंट बनाने में इस्तेमाल विभिन्न आधुनिक सामान को बरामद किया है। गिरफ्तार सभी साइबर अपराधी नरहट थाना क्षेत्र के राजा बिगहा गांव के निवासी जनार्दन सिंह के 33 वर्षीय पुत्र लवकुश कुमार, राम विलास सिंह के 32 वर्षीय पुत्र चंदन उर्फ संतोष कुमार, विनोद सिंह के 23 वर्षीय पुत्र रूपेश कुमार तथा संजय सिंह के 27 वर्षीय पुत्र गोलू कुमार बताया जाता है। फिलहाल गिरफ्तार सभी साइबर ठग से साइबर थाना की पुलिस गहन पूछ ताछ कर रही है। इस आषय की जानकारी साइबर थाना पुलिस ने प्रेस कांफ्रेंस जारी कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *