सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से असफाक अहमद जीते

न्यूज4बिहार:सारण शिक्षक उप निर्वाचन 2023 का अंतिम परिणाम प्राप्त हो गया है। प्रथम स्थान पर सर्वाधिक मत 3055 निर्दलीय प्रत्याशी अफाक अहमद ( जन सुराज ) को विजयी घोषित किया गया। द्वितीय स्थान पर कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया के आनंद पुष्कर को 2381 मत प्राप्त हुए। भारतीय जनता पार्टी के धर्मेंद्र कुमार को 495 मत प्राप्त हुए ।निर्दलीय प्रत्याशी अतुल कुमार तिवारी को 20, चंद्रमा सिंह को 1255, जयराम यादव को 2080,नवल किशोर सिंह को 552,मनीष कुमार शेखर को 34, रंजीत कुमार को 1008 ,लक्ष्मी कुमारी को 29, शबनम आरा को 31एवं संजय कुमार सिंह को 12 मत प्राप्त हुए। सारण स्नातक निर्वाचन 2023 के लिए मतगणना का कार्य तेजी से चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *