Miscreants did gang rape with minor girl brutally physically assault too

रिपोर्ट- श्रीराम पुरी

सिमडेगा. झारखंड में एक बार फिर से गैंगरेप जैसी शर्मनाक घटना हुई है. मामला सिमडेगा जिला से जुड़ा है. जिले के ठेठईटांगर प्रखण्ड में एक नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया. सामूहिक दुष्कर्म के बाद नाबालिग की स्थिति काफी गंभीर बनी हुई है. ठेठईटांगर प्रखंड के रेंगारिह थाना क्षेत्र में हुई इस सामूहिक दुष्कर्म की घटना के बाद दरिंदों ने नाबालिग के साथ मारपीट की और उसके जिस्म को जानवरों की तरह नोंच भी दिया.

गैंगरेप की शिकार पीड़िता का हालत गंभीर है. पुलिस मामले की जांच में जुटी. घटना के संदर्भ में मिली जानकारी के अनुसार रेंगारिह थाना क्षेत्र की नाबालिग शुक्रवार को दोपहर एक बजे गांव की नदी की तरफ शौच करने गई थी. इसी दौरान तीन दरिंदों ने उसे दबोच कर उसके कपड़े फाड दिए और उसके साथ दरिंदगी दिखाते हुए दुष्कर्म किया. इसके बाद दुष्कर्मियों ने हैवानियत की सारी हदें पार करते हुए पीड़िता के साथ मारपीट भी की. सूत्रों ने बताया कि दरिंदों ने पीड़िता को जान से मारने का प्रयास भी किया, जिससे पीड़िता की हालत खराब हो गई.

घटना के बाद पीड़िता किसी तरह अपनी बड़ी बहन को कपड़े लेकर घटनास्थल पर बुलाई. जब उसकी बहन कपड़े लेकर गई उसकी स्थिति देखी तो हालात समझते ही वह तुरंत पीड़िता को घर ले आई. घर आने के बाद पीड़िता बेहोश हो गई. शनिवार की सुबह थोड़ी देर होश आने पर उसने आपबीती घर वालों को बताई उसके बाद फिर वह बेहोश हो गई. घटना से पीड़िता काफी डरी सहमी दिखी, जिसके बाद उसके घर वाले उसे सदर अस्पताल लेकर आए. पीड़िता के सदर अस्पताल आने के बाद मामला पुलिस तक पंहुचा.

सदर अस्पताल में पीड़िता की जांच करने के बाद डाॅक्टर उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे तुरंत एडमिट करते हुए उसका इलाज शुरू कर दिया है. डाॅक्टरों के अनुसार पीड़िता की स्थिति बहुत दयनीय और गंभीर बनी हुई है. उसके शरीर पर जगह जगह नाखून से नोचने के घाव मौजूद हैं. पुलिस ने मामले की सूचना मिलते ही अस्पताल पंहुच कर घटना की छानबीन शुरू कर दी है. डीएसपी हेडक्वार्टर पतरस बरवा खुद अस्पताल पंहुच कर पुलिसिया अनुसंधान अपने निगरानी में करवा रहे हैं. डीएसपी ने कहा कि पुलिस मामले को गंभीरतापूर्वक लेकर अनुसंधान कर रही है. इस घटना के दोषियों को निश्चित रूप से कड़ी से कड़ी सजा मिलेगी.

Tags: Gang Rape, Jharkhand news

Source link